Rajneeti

राजस्थान शासन सचिवालय सहायक कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित

जयपुर।राजस्थान शासन सचिवालय सहायक कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह कार्यकारिणी वर्ष 2025–26 के लिए गठित की गई है। संघ के अध्यक्ष हनुमान सहाय कुमावत द्वारा यह घोषणा की गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जुलाई 2025 को शपथ ग्रहण की।

संघ के संरक्षक के रूप में देव नारायण मीणा को मनोनीत किया गया है, जबकि सुल्तान मीणा, नाथू लाल सैनी, महेंद्र कुमार स्वामी,मदन लाल को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   नासिर खान को संगठन मंत्री और महेंद्र कुमार बंटी उमरवाल को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

महामंत्री के पद पर विजय कटारिया की नियुक्ति हुई है। सुनील कुमार यादव को संयुक्त महामंत्री बनाया गया है। साथ ही, मीडिया प्रभारी–प्रवक्ता की भूमिका दिनेश गुर्जर निभाएंगे। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश कुमार शर्मा को दी गई है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है— शिवराम वैष्णव , रमेश डाबी और रामचरण मीणा ।

इस मौके पर अध्यक्ष हनुमान सहाय कुमावत ने कहा कि संघ की यह कार्यकारिणी सचिवालय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और संघ की मजबूती के लिए कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *