Others

मानसून में स्वच्छता को लेकर नगर निगम जयपुर का 6 चरणों में चलेगा सघन सफाई अभियान

जयपुर। मानसून के दौरान शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम जयपुर की ओर से ‘स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर’ थीम पर विशेष सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहर के विभिन्न जोनों में चरणबद्ध तरीके से सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

नगर निगम जयपुर आयुक्त ओम कसेरा के निर्देशानुसार अभियान की शुरुआत 25 अगस्त 2026 से होगी और यह 7 सितंबर 2026 तक छह चरणों में चलेगा। अभियान के दौरान संबंधित जोन के साथ अन्य जोनों से भी अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। कुल 4,455 सफाईकर्मी अभियान में अपनी सेवाएं देंगे। छह चरणों में चलेगा अभियान
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष सफाई अभियान इस प्रकार होगा—
25 अगस्त: सांगानेर एवं मानसरोवर जोन

27 अगस्त: जगतपुरा, झालाना एवं मालवीय नगर जोन

1 सितंबर: विद्याधर नगर एवं मुरलीपुरा जोन

3 सितंबर: झोटवाड़ा एवं वैशाली नगर जोन

5 सितंबर: सिविल लाइन जोन

7 सितंबर: आदर्श नगर जोन
प्रत्येक निर्धारित दिवस पर अभियान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किया जाएगा।
GVP और गंदगी वाले स्थानों की होगी सफाई
अभियान से पहले संबंधित जोन एवं वार्डों में निरीक्षण कर GVP (Garbage Vulnerable Points) और अन्य गंदगी वाले स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। अभियान के दौरान इन स्थानों से कचरा और मलबा हटाने के साथ सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई करवाई जाएगी।
इसके अलावा डिवाइडर, मेडियन और सड़कों के अतिरिक्त हिस्सों की भी सफाई की जाएगी। सफाई के बाद आवश्यकता के अनुसार Anti-Larvae और Insecticide Spray भी करवाया जाएगा।

C&D Waste हटाने पर विशेष जोर
अभियान के दौरान वार्डों में मौजूद C&D Waste (Construction and Demolition Waste) को भी हटाया जाएगा। इसके लिए संबंधित C&D वेस्ट संवेदकों को अभियान दिवस पर समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए पाबंद किया जाएगा, ताकि निर्माण एवं विध्वंस से निकले मलबे के कारण सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और यातायात संबंधी परेशानी न हो।

Fogging और कीटनाशक छिड़काव पर फोकस
मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जरूरत के अनुसार Fogging और Insecticide Spraying करवाया जाएगा। संबंधित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षकों को अभियान के दौरान प्रभावी निगरानी एवं पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के प्रत्येक दिन संबंधित जोन के अधिकारी एवं कर्मचारी वार्डवार सफाई कार्य की निगरानी करेंगे। सफाई से पहले और बाद की Photography एवं Videography भी करवाई जाएगी और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

4,455 सफाईकर्मी संभालेंगे मोर्चा
अभियान दिवस पर प्रत्येक वार्ड में स्थानीय सफाईकर्मियों के साथ अन्य जोनों से लगाए गए अतिरिक्त सफाईकर्मियों को भी शामिल किया जाएगा। संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक अभियान स्थल पर मौजूद रहकर सफाई कार्य का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।

नगर निगम का उद्देश्य मानसून के दौरान शहर को स्वच्छ रखने के साथ जलभराव, गंदगी और मच्छरजनित बीमारियों के संभावित खतरे को कम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *