Rajneeti

जयपुर में कांग्रेस का धरना : डोटासरा ने सीएम भजनलाल शर्मा पर किए तीखे हमले, बोले काम कर लो, नहीं तो अपने ही कुर्सी से हटा देंगे

जयपुर। कांग्रेस ने अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने जयपुर में ईडी कार्यालय के बाहर धरना व प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीजेपी और मुख्यमंत्री भजनलाल पर किए गए तीखे हमलों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। डोटासरा ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री को सुधारने की सलाह दी है, अन्यथा चेतावनी दी कि उनके अपने ही लोग उन्हें कुर्सी से हटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे भी चुप नहीं रहेंगी और कुछ न कुछ जरूर कर रही होंगी। डोटासरा ने भजनलाल को चेताया कि “मुरली वाला” भगवान उनकी मदद जरूर कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें खुद भी काम करना पड़ेगा।

डोटासरा ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं को सुलझाने में असफल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बारिश में किस तरह लोग परेशान हुए, स्टूडेंट, किसान सब परेशान हैं। काम करना पड़ेगा। सिर्फ घूमने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे राजस्थान के 8 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें और अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं।

डोटासरा ने भाजपा पर भी हमला बोला, कहा कि उनकी पार्टी में जनता की समस्याओं को सुनने का कोई नहीं है। मंत्री विधायक खुद बोल रहे हैं वे किसी का काम नहीं करवा सकते हैं। राज्य के सभी बड़े कार्यों के ठेके गुजरात के लोगों को दिए जा रहे हैं।

डोटासरा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को 9 माह होने वाले हैं और इसमें खूब भ्रष्टाचार हुए हैं। इनकी फाइलें हमारे पास आ रही है। विधानसभा में इन घोटालों को पूरी ताकत के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी विधानसभा में मुखर होकर आवाज उठाएगी।

इस पूरे प्रकरण से यह साफ है कि राजस्थान की राजनीति में गहरे उथल-पुथल का दौर शुरू हो चुका है, और आने वाले समय में यह और भी तीव्र हो सकता है।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि धरने में मुख्य रूप से सांसद मुरारीलाल मीना, भजनलाल जाटव, राहुल कस्वां, विधायक शांति धारीवाल, हरीश चौधरी, रफीक खान, रामकेश मीना, श्रीमती इन्दिरा मीना, रीटा चौधरी, अमित चाचाण, कांति प्रसाद मीना, लक्ष्मण मीना, डॉ. विकास चौधरी, जाकिर हुसैन गैसावत, ललित यादव, हरिमोहन शर्मा, अनिल शर्मा, भगवाना राम सैनी, गीता बरवड़, मोतीराम कोली, संजय जाटव, मनोज मेघवाल, हरेन्द्र मिर्धा, मनीष यादव, रतन देवासी, सुशीला डूडी, अमीन कागजी, भीमराज भाटी, हाकम अली, गणेश घोगरा, पीतराम काला, प्रशान्त शर्मा, अनिता जाटव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, पूर्व मंत्री महादेव सिंह खण्डेला, गोविन्द राम मेघवाल, प्रतापसिंह खाचरियावास, श्रीमती ममता भूपेश, श्रीमती शकुन्तला रावत, बाबूलाल नागर, वीरेन्द्र बेनीवाल, नसीम अख्तर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम, एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सूरा, डॉ. अर्चना शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, धर्मेन्द्र राठौड़, गंगा देवी वर्मा, संगीता बेनीवाल, करण सिंह उचियारड़ा, वैभव गहलोत, ताराचन्द मीना, अभिषेक चौधरी, वेदप्रकाश सोलंकी, गजराज खटाना, जी.एल. चौधरी, लाखन सिंह, जगदीश जांगिड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गठाला, गोपाल मीना, आर. आर. तिवाड़ी, भैरूलाल चौधरी, रविन्द्र त्यागी, बिशनाराम सियाग, इन्द्राज खीचड़, दिनेश सुण्डा, अक्षय त्रिपाठी, विजय जैन, वीरेन्द्र गुर्जर, दिनेश सूपा, योगेश मिश्रा, गिरिराज गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, हनुमान बांगडा सहित प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *