हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ : झाबर सिंह खर्रा

नगर निगम ग्रेटर का शक्ति वंदन सम्मान समारोह

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा शुक्रवार को सामुदायिक केन्द्र एसएफएस मानसरोवर में डे-एनयूएलएम योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूह एवं सिटी लेवल फैडरेषन की महिलाओं का सम्मान करने के लिये ‘‘शक्ति वंदन सम्मान समारोह’’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम ग्रेटर महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर, आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़, डे-एनयूएलएम चैयरमेन श्रीमती अर्चना शर्मा सहित अन्य चैयरमेन, वार्ड पार्षद समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा के द्वारा 250 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रषस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

झाबर सिंह खर्रा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत लग रहे षिविर का भी निरीक्षण किया। वे षिविर के तहत लग रहे प्रत्येक योजनाओं के काउंटर पर गये। उन्होंने योजनाओं की प्रक्रिया के साथ ही अधिकारियों से लाभान्वित हो रहे लाभार्थियों की संख्या भी पूछी। खर्रा ने लाभार्थियों से भी संवाद किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को मानसरोवर जोन में लग रहे दोनों षिविरों षिव कमलेष्वर पार्क किरण पथ, सामुदायिक केन्द्र मानसरोवर का अवलोकन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई।

कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झार्बर सिंह खर्रा एवं महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 7 लाभार्थियों को गैस कनेक्षन किट सौपा। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के तहत 6 लाभार्थियों को 10 हजार का चैक सौंपा।

इस अवसर श्री खर्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लग रहे षिविरों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र व्यक्ति तक पहुंचे तभी 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ दायित्वों का निर्वहन भी किया जाना चाहिए। इसलिए सभी समाज के प्रबुद्व लोग अपने आस-पास के लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दे जिससे हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से शहर को स्वच्छ रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना तब ही साकार होगा जब आम नागरिक भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर उसे दृढ़ निष्चय के साथ निभायेंगे।

इस अवसर पर महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए सकारात्मक वातावरण बना हुआ है। शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शनिवार को भी महात्मा गांधी स्कूल, थड़ी मार्केट मानसरोवर एवं वन्दे मातरम् पार्क कनक विहार कमला नेहरू नगर अजमेर रोड़ पर आयोजित किये जायेगे। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहन मिलता है साथ ही धर्नाजन के साथ आत्मविष्वास भी बढ़ता है।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई सुनीता, पिंकी एवं कृतिका कटारिया ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आये परिवर्तन के बारे में बताया। कृतिका कटारिया ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद वे आत्मनिर्भर हुई है एवं उनका आत्मसम्मान बढ़ा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को षिव कमलेष्वर पार्क किरण पथ मानसरोवर, सामुदायिक केन्द्र एसएफएस मानसरोवर में कैंप आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत षिव कमलेष्वर पार्क किरण पथ मानसरोवर में 504 से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए तथा सामुदायिक केन्द्र एसएफएस मानसरोवर में 300 से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए। दोनों कैम्प में कुल 441 से अधिक लोगों ने हैल्थ चैकअप कराया, 52 लोगों ने आधार अपडेषन, पीएम स्वनिधि के तहत 52 एवं पीएम उज्जवला योजना के तहत 140 लाभार्थी लाभान्वित हुए।

इन स्थानों पर लगेगे आगामी दिवस में कैंपः-
शनिवार को महात्मा गांधी स्कूल, थड़ी मार्केट मानसरोवर वार्ड संख्या 75, वन्दे मातरम पार्क, कनक विहार कमला नेहरू नगर, अजमेर रोड़ वार्ड संख्या 66 में कैम्प आयोजित किये जायेगे। कार्यक्रम में चैयरमेन पारस जैन, अभय पुरोहित, श्रीमती भारती लख्यानी, श्रीमती रष्मि सैनी, श्रीमती अर्चना शर्मा, पार्षदगण रामावतार गुप्ता, आषीष शर्मा, नवीन खटीक, शक्ति प्रकाष यादव, शंक्ति वंदन कार्यक्रम की सहसयोजक श्रीमती अपूर्वा सिंह, नगर निगम ग्रेटर के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *