भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की महेश जोशी के इस्तीफे की मांग, जयपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका

जयपुर । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जयपुर शहर द्वारा राजस्थान कांग्रेस कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के पुत्र द्वारा अल्पसंख्यक समाज की बेटी से किए गए कुकृत्य के खिलाफ राजमहल पैलेस, सिविल लाइन फाटक, जयपुर पर महेश जोशी का पुतला फूंक कर इस्तीफे की मांग की और राज्य सरकार से मुल्जिम को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान कुरेशी, प्रदेश मंत्री शहजाद पठान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मीडिया प्रभारी महबूब कुरेशी, कार्यालय मंत्री उस्मान चौहान, आई-टी सह संयोजक मोहम्मद इरशाद हसनपुरा, कार्यसमिति सदस्य साबिर कुरेशी, शौकत कुरेशी, खालिद गौड, उदयपुर शहर अध्यक्ष अख्तर सिद्दीकी, जयपुर शहर अध्यक्ष अब्दुल अजीज, जयपुर शहर उपाध्यक्ष हाजी मुस्ताक खान, महामंत्री परवेज खान, माजिद खान चिराग अली, गुड्डू भाई, सईद अहमद, मंसूफ अली, सईद कुरेशी,फारुखअली, खालिद भाई, यूनुस अली सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *