भाजपा ने फिर से शुरू किया मिस्ड कॉल अभियान

भाजपा ने एक बार फिर से मिस्ड कॉल अभियान शुरू कर दिया है। इस बार भाजपा ने ‘जनसंपर्क से जन समर्थन’ अभियान से जुड़ने के लिए लोगों से मिस्ड कॉल कर भाजपा से जुडने की अपील की है। इसके लिए भाजपा ने एक विशेष नंबर – 9090902024 भी जारी किया है, जिस पर लोगों से मिस्ड कॉल करने की अपील की जा रही है। भाजपा का इस बार का मिस्ड कॉल अभियान लोगों तक मोदी सरकार की 9 वर्षो की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे विशेष मेगा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया है।

भाजपा ‘9 साल..सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के!’ के नारे एवं अभियान के साथ देशभर में जो अभियान चला रही है, उसी के एक हिस्से के तौर पर जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान से जुड़ने के लिए यह मिस्ड कॉल अभियान शुरू किया गया है।

आपको याद दिला दें कि मोदी-शाह की जोड़ी के भाजपा के राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावी होने के बाद भाजपा ने पार्टी के आधार को बढ़ाने और सदस्यता में विस्तार करने के लिए इसी तरह का एक मिस्ड कॉल अभियान शुरू किया था, जो बहुत ही शानदार तरीके से सफल हुआ और यहां तक माना जाता है कि उस अभियान की वजह से ही आज भाजपा भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *